विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

बाल संरक्षण की बैठक आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सभागार में बुधवार को बाल संरक्षण से संबंधित मुद्दों को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस दौरान मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी, बाल दुर्व्यवहार, बाल अधिकारों का हनन, पोक्सो एक्ट तथा नशामुक्ति जैसे विषयों पर चर्चा की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई, जामताड़ा के संरक्षण पदाधिकारी संजय यादव ने उपस्थित लोगों को बाल संरक्षण से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी।इसके अलावा सरकार की प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर एवं फोस्टर केयर जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक रहने की आवश्यकता है।बैठक में महिला पर्यवेक्षिका निर्मला हेम्ब्रम, सबीना हेंब्रम यूनिसेफ के प्रखंड सहयोग कार्यकर्ता राजकिशोर यादव, सहित संबंधित विभागों के कर्मी, चाइल्ड हेल्पलाइन प्रतिनिधि, बाल संरक्षण के आउटरीच कार्यकर्ता, पीएलवी एवं जेएसएलपीएस के बीपीएम सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें