विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा, 22 अगस्त। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के दूसरे चरण को लेकर शनिवार को 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं बीएलए-1 के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने की।

 

बैठक में एसआईआर के तहत मैपिंग नहीं होने, लॉजिकल गलतियों तथा फॉर्म-6, 7 एवं 8 से संबंधित दावे और आपत्तियों की सुनवाई की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने सुनवाई स्थल, समय तथा अधिसूचित एईआरओ और अतिरिक्त एईआरओ द्वारा मामलों की सुनवाई किए जाने की जानकारी प्रतिनिधियों को दी।

 

सुनवाई की प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी करने, नोटिस की प्राप्ति एवं पुष्टि तथा नोटिस मिलने के बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एसआईआर से जुड़े विभिन्न सवाल रखे, जिनका अनुमंडल पदाधिकारी ने जवाब देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।

 

बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बीएलए-1 उपस्थित रहे।

और पढ़ें