स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित होगी औचक जांच, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा, 24 अगस्त। उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन और पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि दो संस्थानों ने अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन नहीं करने संबंधी आवेदन दिया है। उपायुक्त ने संबंधित संचालकों से मशीन के दुरुपयोग से बचाव के लिए अंडरटेकिंग लेने तथा नियमानुसार लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट एवं एसओपी के अनुरूप नियमित औचक निरीक्षण करने और प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। प्रत्येक माह कम से कम तीन से चार केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम पर जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रसव पूर्व लिंग जांच कराना कानूनन अपराध है। किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र की संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें