विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए



जामताड़ा, 24 अगस्त। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयुष विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, आयुष स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

बैठक में ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक आयुष चिकित्सा पद्धति और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयुष सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के लाभ से जुड़ सकें।

 

विद्यालयों में आयुर्विद्या कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार, आयुष सिद्धांत, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण से संबंधित नियमित जानकारी देने पर जोर दिया गया।

 

इसके अलावा वयोमित्र, आयुषग्राम तथा ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं अन्य मस्कुलोस्केलेटल विकारों की रोकथाम एवं प्रबंधन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को विभिन्न स्तरों पर संचालित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधनाथ यादव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें