विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

सेवानिवृत्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दीबाकर कापरी को दी गई भावभीनी विदाई

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

सेवानिवृत्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दीबाकर कापरी को दी गई भावभीनी विदाई

निजाम खान

जामताड़ा। नाला प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कास्ता के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीबाकर कापरी के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी माधव चंद्र महतो और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दीबाकर कापरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक का जीवन समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होता है। कहा कि श्री कापरी ने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को पुष्पमाला एवं उपहार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

विदाई समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया। सहकर्मियों ने कहा कि श्री कापरी की कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी। अंत में सभी ने उन्हें स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें