विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता और डिजिटल कारोबार की जानकारी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को उद्यमिता और डिजिटल कारोबार की जानकारी

जामताड़ा। समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई सभागार में बुधवार को पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उद्यमिता विकास, बाजार और कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

 

कार्यक्रम में मूल्य निर्धारण रणनीति, बाजार के रुझान, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता, बिक्री रणनीति, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग एवं डिजाइन, ऑनलाइन बिक्री तथा ई-कॉमर्स से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी।

 

आलोक कुमार ने लाभार्थियों को योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों का हुनर देश की कला, संस्कृति और परंपरा की पहचान है। आधुनिक तकनीक, बेहतर डिजाइन और प्रभावी मार्केटिंग से जोड़कर कारीगर अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचा सकते हैं।

 

उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण, टूलकिट, पहचान पत्र, प्रमाण-पत्र और बैंक ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति में परेशानी न हो, इसके लिए विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय का निर्देश दिया गया।

 

कार्यक्रम में स्थानीय हुनर को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने तथा पलायन रोकने पर भी जोर दिया गया। मौके पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, सहायक निदेशक एमएसएमई, एलडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें