विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, त्रुटिपूर्ण आंकड़ों में सुधार के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, त्रुटिपूर्ण आंकड़ों में सुधार के निर्देश

 

 

जामताड़ा : जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट सेंसस हैंडबुक (DCHB) के कार्यों की प्रगति और ग्राम विवरणिका में पाई गई त्रुटियों के सुधार पर चर्चा हुई।

 

बैठक में बताया गया कि जिला स्तर पर DCHB का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, कई चार्ज स्तर पर वेरिफिकेशन अधिकारियों ने कुछ गांवों की ग्राम विवरणिका में त्रुटियां चिह्नित की हैं। उपायुक्त ने संबंधित चार्ज अधिकारियों को ऐसे गांवों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि समेकित सूची जनगणना निदेशालय, झारखंड को भेजी जा सके।

 

उन्होंने कहा कि आवश्यक सुधार के लिए संबंधित गांवों के आंकड़ों को पुनः रिवर्ट किए जाने के बाद वेरिफिकेशन अधिकारियों द्वारा सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच कर शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के आंकड़े दीर्घकालिक महत्व रखते हैं, इसलिए उनकी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सटीकता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुशांत कण्डुलना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें