विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

प्रोजेक्ट प्रज्ञान से जामताड़ा के 100 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगी आईआईटी-जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

प्रोजेक्ट प्रज्ञान से जामताड़ा के 100 प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगी आईआईटी-जेईई और नीट की निःशुल्क कोचिंग

 

जामताड़ा: आर्थिक तंगी अब जामताड़ा के प्रतिभावान विद्यार्थियों के डॉक्टर और इंजीनियर बनने के सपने में बाधा नहीं बनेगी। जिला प्रशासन की पहल पर डीएमएफटी योजना के तहत संचालित ‘प्रोजेक्ट प्रज्ञान’ के माध्यम से जिले के 100 चयनित छात्र-छात्राओं को आईआईटी-जेईई और नीट की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।

 

इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी बच्चों को जिले में ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेषज्ञ शिक्षकों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इसके तहत 28 सितंबर 2026 से जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक कार्यदिवस शाम चार बजे से छह बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 

गौरतलब है कि 15 सितंबर को आयोजित चयन परीक्षा में जिले के आठ विद्यालयों के 255 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के आधार पर चार श्रेणियों में 25-25 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें कक्षा 11 और 12 के जेईई तथा नीट के अभ्यर्थी शामिल हैं।

 

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य संसाधनों की कमी के कारण किसी भी बच्चे की प्रतिभा को आगे बढ़ने से वंचित नहीं होने देना है।

और पढ़ें