चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर बागडेहरी पुलिस ने की कार्रवाई, 100 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर बागडेहरी पुलिस ने की कार्रवाई, 100 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद

जामताड़ा: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया चौक से करीब 100 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागडेहरी थाना पुलिस को अवैध रूप से देशी महुआ शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मुड़ाबेड़िया चौक पर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से 12 जरीकेन में करीब पांच-पांच लीटर तथा दो बड़े जार में करीब 20-20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 100 लीटर बताई गई है।

इस मामले में बागडेहरी थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 292 एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार को सौंपी गई है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें