विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

नेमरा पहुंचकर रवींद्रनाथ महतो ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

नेमरा पहुंचकर रवींद्रनाथ महतो ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: जिले के नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी स्वर्गीय रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो शामिल हुए। उन्होंने अंतिम यात्रा में शामिल होकर स्वर्गीय रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान रवींद्रनाथ महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि माता का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इस कठिन और दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन परिवार के साथ-साथ उनके परिचितों और शुभचिंतकों के लिए भी गहरा दुख है। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल गमगीन रहा और बड़ी संख्या में लोग दिवंगत रूपी सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए नेमरा पहुंचे।

रवींद्रनाथ महतो ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें