स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

दुर्गा पूजा में सड़क सुरक्षा को लेकर जामताड़ा प्रशासन की अपील, यातायात नियमों का करें पालन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

दुर्गा पूजा में सड़क सुरक्षा को लेकर जामताड़ा प्रशासन की अपील, यातायात नियमों का करें पालन

जामताड़ा: दुर्गा पूजा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पूजा पंडालों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ तथा वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से वाहन चालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य बताया गया है। चारपहिया वाहन में सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन नहीं चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी गई है।

 

इसके अलावा, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने, ट्रिपल लोडिंग से बचने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने की अपील की गई है। वाहन चालकों से यातायात संकेतों का पालन करने और एंबुलेंस सहित आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने को भी कहा गया है।

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन कर दुर्गा पूजा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण बनाएं।

और पढ़ें