जामताड़ा में योग्य घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, उपायुक्त ने की लाभ उठाने की अपील

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में योग्य घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, उपायुक्त ने की लाभ उठाने की अपील

 

जामताड़ा: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत योग्य घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ दिया जा रहा है। इसे लेकर उपायुक्त आलोक कुमार ने जिलेवासियों से योजना का लाभ उठाने तथा बिजली का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

 

उपायुक्त ने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल का भुगतान करने, ऊर्जा की बचत करने और बिजली के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

 

उन्होंने नागरिकों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। फर्जी बिजली बिल, संदिग्ध फोन कॉल और अनजान लिंक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने को कहा। बिजली चोरी या अन्य विद्युत समस्याओं की सूचना संबंधित विभाग को देने की अपील की गई।

 

उपायुक्त ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरत नहीं होने पर बिजली के उपकरण बंद रखने तथा बिजली सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया। खुले तारों को नहीं छूने, जर्जर तारों को बदलवाने और बच्चों को बिजली के उपकरणों से दूर रखने की सलाह दी।

और पढ़ें