स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

राज्यसभा चुनाव : विधानसभा अध्यक्ष ने महागठबंधन प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राज्यसभा चुनाव : विधानसभा अध्यक्ष ने महागठबंधन प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट:निजाम खान

रांची: राज्यसभा चुनाव के नामांकन से पूर्व झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो से महागठबंधन के राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम एवं प्रणव झा ने मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनकी सफलता की कामना की।

मुलाकात के दौरान रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज्यसभा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने के लिए अनुभवी एवं जनसरोकारों से जुड़े प्रतिनिधियों का उच्च सदन में पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैद्यनाथ राम और प्रणव झा राज्य की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए झारखंड के हितों की मजबूत आवाज बनेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों का सार्वजनिक जीवन समाज और जनहित के कार्यों से जुड़ा रहा है। उनके अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ राज्य को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों नेता संसद में झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा चुनाव को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और झारखंड के विकास तथा जनता की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

और पढ़ें