स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर समाधान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं, कई मामलों का मौके पर समाधान

 

रिपोर्ट:निजाम खान

जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन, बिजली बिल, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, भू-अर्जन मुआवजा, सड़क निर्माण, नल-जल योजना, चौकीदार नियुक्ति और अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

 

उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करने का आदेश दिया गया।

 

जनता दरबार के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति ने आधार कार्ड नहीं बनने के कारण पेंशन राशि नहीं निकाल पाने की समस्या बताई। इस पर उपायुक्त ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश देते हुए आधार बनाने की प्रक्रिया शुरू कराने और व्हीलचेयर उपलब्ध कराने को कहा। वहीं आवास और विधवा पेंशन से वंचित एक महिला की समस्या पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

 

हार्ट संबंधी बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए सहायता मांगने पहुंचे परिजन की समस्या पर भी उपायुक्त ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले।

और पढ़ें