विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जनता दरबार में 45 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, एक सप्ताह में निष्पादन के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जनता दरबार में 45 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, एक सप्ताह में निष्पादन के निर्देश

 

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए 45 से अधिक फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में बिजली, भूमि विवाद, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, आवास योजनाओं में नाम शामिल नहीं होने, मुआवजा, जाति प्रमाण पत्र, लाइसेंस नवीकरण, छात्रवृत्ति, वरिष्ठ नागरिकों के उत्पीड़न तथा खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दे उठाए गए।

सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।

आवास योजनाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। यह भी स्पष्ट किया गया कि लाभुकों की सूची का सत्यापन पंचायत सचिव एवं जनसेवक द्वारा किया जाएगा तथा पात्र लाभुकों को योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा।

जनता दरबार में खुले में मांस-मछली बिक्री, अधूरे कलवर्ट निर्माण, विद्यालय शुल्क में राहत तथा खेल प्रतिभाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी मामलों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

और पढ़ें