विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

तकनीकी विभागों की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

तकनीकी विभागों की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर

 

जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में तकनीकी विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन सहित अन्य विभागों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी कार्य एजेंसियों को एकरारनामा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए लंबित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की भी समीक्षा की गई। साथ ही स्पेशल रिपेयर से संबंधित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी विभागों को आवश्यक कार्यों में तेजी लाने तथा उन्हें समय पर पूरा करने के लिए कहा गया।

 

बैठक में विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें