विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मोदी के 12 साल बेमिसाल: गोपालपुर में प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज उत्पादन बढ़ाने पर कार्यशाला

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मोदी के 12 साल बेमिसाल: गोपालपुर में प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज उत्पादन बढ़ाने पर कार्यशाला

जामताड़ा: गोपालपुर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में किसानों को प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज के उत्पादन के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनजागरण अभियानों के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक राहुल राठौर और पुष्पा पाल ने किसानों को प्रशिक्षण दिया।

सुमित शरण ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेशभर में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर और कृषि जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि वैज्ञानिक राहुल राठौर ने ट्राइकोडर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह लाभकारी जैविक फफूंद फसलों की जड़ों को रोगों से बचाने, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने तथा उत्पादन में वृद्धि करने में सहायक है। उन्होंने इसके उपयोग की विभिन्न विधियों की जानकारी भी दी।

पूर्व उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने कहा कि ट्राइकोडर्मा खेतों का प्राकृतिक सुरक्षा कवच है, जो कम लागत में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करता है। जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह ने किसानों को बीज, मिट्टी एवं जड़ उपचार की तकनीकों से अवगत कराया तथा ट्राइकोडर्मा के प्रयोग के बाद रासायनिक फफूंदनाशकों के उपयोग से बचने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन कमलेश मंडल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शंकर भंडारी ने दिया। कार्यशाला में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

और पढ़ें