विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मुहर्रम को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मुहर्रम को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

 

जामताड़ा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर बागडेहरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला के एसडीपीओ किशोर तिर्की ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।

 

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए मुहर्रम को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में उपस्थित लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे तथा मुहर्रम के सफल आयोजन में प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं साफ-सफाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अंत में एसडीपीओ ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।

और पढ़ें