विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

रोजगार मेला व कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

रोजगार मेला व कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर

जामताड़ा: कार्यालय प्रकोष्ठ में नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोजगार सृजन, कौशल प्रशिक्षण और युवाओं के प्लेसमेंट से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान नियोजनालय में निबंधित बेरोजगार युवाओं की संख्या, रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप के आयोजन तथा विभिन्न ट्रेडों में दिए जा रहे कौशल प्रशिक्षण की स्थिति का आकलन किया गया। बैठक में स्थानीय कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। साथ ही चयनित युवाओं के कार्यरत रहने, वेतन एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी करने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप में चयनित युवाओं को प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि वे कार्यस्थल पर बेहतर अनुभव प्राप्त कर अपने करियर को आगे बढ़ा सकें। जिले में संचालित कौशल विकास केंद्रों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक माह कम से कम दो बार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। वहीं सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु प्रस्ताव तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

और पढ़ें