विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ व स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण, जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश

निजाम खान

जामताड़ा। एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं मतदाताओं के सहयोग के लिए नामित स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने किया तथा सभी प्रतिभागियों को निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में बीएलओ और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को स्वयंसेवक के रूप में मतदान केंद्रों से जोड़ा गया है, ताकि वे मतदाताओं को एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं की सही जानकारी दें और उनकी शंकाओं का समाधान करें। यदि किसी विषय पर अतिरिक्त जानकारी की आवश्यकता हो तो संबंधित एईआरओ और ईआरओ से संपर्क करने को कहा गया।

उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से जमीनी स्तर पर मतदाताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। साथ ही निर्देश दिया कि 30 जून को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित बीएलए-2, बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला की बैठक में स्वयंसेवक भी अनिवार्य रूप से शामिल होकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

और पढ़ें