विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जिप सदस्य ने किया पल्स पोलियों का शुभारंभ

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जिप सदस्य ने किया पल्स पोलियों का शुभारंभ

 

जामताड़ा: रविवार को कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिप सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मौके पर जिप सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल एंव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाया जा रही है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार पल्स पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए अभियान जो चलाया है वह एक सराहनीय अभियान है ।उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो हमारे देश में काफी मात्रा में फैला हुआ था जो सरकार के प्रयास से एवं सभी स्वास्थ्य कर्मी के प्रयास से यह महामारी बीमारी को जड़ से मिटाने में हम सब सफलता हासिल किए हैं। उन्होंने सभी प्रखंड वासियों को आग्रह करते हुए कहा कि 0 से 5 साल के बच्चे को जरूर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाए। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून से 30 जून तक चलाया जाएगा। इस दौरान पुर्व निर्धारित 157बुथों में 18030 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने कहा कि अभियान में 314 वैक्सीनेटर तथा 30 सुपरवाइजर अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान 3 दिन तक चलाया जाएगा। जिसमें 28 जून को बुथ में बच्चों को पल्स पोलियो पिलाया जा रहा है वही 29 एवं 30 जून को डोर टू डोर छूटे हुए बच्चों को पल्स पोलियो पिलाया जाएगा। मौके पर एमपीडब्ल्यू निर्मल फौजदार, सुपरवाइजर, वैक्सीनेटर के अलावे स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

और पढ़ें