विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले दिन 91.82 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई खुराक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, पहले दिन 91.82 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई खुराक

जामताड़ा। सदर अस्पताल जामताड़ा से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। अभियान के पहले दिन जिले के 937 बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 30 ट्रांजिट टीमें तैनात की गईं, ताकि यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक मिल सके।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से अभियान को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

सिविल सर्जन डॉ. शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जिले में 1,28,055 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पहले दिन 1,17,583 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जो लक्ष्य का 91.82 प्रतिशत है।

और पढ़ें