विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, होटल-लॉज से रेलवे स्टेशन तक चली जांच, संदिग्धों पर कड़ी नजर

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा पुलिस का सघन सत्यापन अभियान, होटल-लॉज से रेलवे स्टेशन तक चली जांच, संदिग्धों पर कड़ी नजर

 

जामताड़ा: जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जामताड़ा पुलिस ने बुधवार रात व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा एवं साइबर डीएसपी अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में जामताड़ा, मिहिजाम सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशाला, अतिथिगृह, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर सघन जांच की गई।

अभियान के दौरान होटल, लॉज और अतिथिगृहों में ठहरे लोगों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके ठहरने का उद्देश्य और पहचान की पुष्टि की। साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को दें।

इस अभियान में जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा, नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन, करमाटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ सहित जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो महीनों में लगभग 750 वारंटों का निष्पादन किया गया है तथा विभिन्न मामलों में करीब 100 वांछित अभियुक्तों एवं अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जामताड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे सघन सत्यापन अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। पुलिस ने होटल, लॉज एवं धर्मशाला संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें