विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए 31 जुलाई तक आवेदन

 

जामताड़ा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जामताड़ा में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

 

नामांकन के लिए अभ्यर्थी का जामताड़ा जिले का निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही वह शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी ने कक्षा तीन एवं चार की पढ़ाई भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरी की हो। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए तथा उनका नाम संबंधित विद्यालय के यू-डाइस (UDISE) पोर्टल पर दर्ज होना आवश्यक है। पूर्व में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल हो चुके विद्यार्थी इस सत्र के लिए पात्र नहीं होंगे।

 

ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक और विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें और गणवेश उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, कंप्यूटर शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड तथा व्यक्तित्व विकास के लिए भी बेहतर अवसर प्रदान किए जाते हैं।

और पढ़ें