स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

जामताड़ा में जल्द शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी, झार सेवा की लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (डीईजीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में झार सेवा पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर, डिजिटल पंचायत, यूआईडीएआई, आईआरएडी पोर्टल, जनगणना-2027 सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा प्रमाण पत्रों की आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

बैठक में सभी प्रज्ञा केंद्रों पर निर्धारित दर सूची प्रदर्शित करने और अधिक शुल्क वसूलने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निष्क्रिय प्रज्ञा केंद्रों को शीघ्र सक्रिय करने तथा सभी पंचायतों को डिजिटल पंचायत अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

 

जिले में डिजिटल लाइब्रेरी और एनआईसी द्वारा विकसित विजिटर मैनेजमेंट सिस्टम को जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसके निष्पादन की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर की संस्था नी-लिट (NIELIT) के सहयोग से जिले के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग एवं महिलाओं को निःशुल्क तथा अन्य इच्छुक युवाओं को नाममात्र शुल्क पर कंप्यूटर एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकें।

और पढ़ें