चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

 

जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में गांधी मैदान सहित सभी कार्यक्रम स्थलों की साफ-सफाई, मैदान का समतलीकरण, पंडाल, बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा, चिकित्सा, पेयजल, अग्निशमन, चलंत शौचालय तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं रंग-रोगन, प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय गान तथा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की तैयारियों पर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में 15 अगस्त को झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। बताया गया कि 8 से 13 अगस्त तक परेड पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। परेड में कुल 15 प्लाटून भाग लेंगे। छात्र-छात्राओं एवं सभी प्लाटूनों के लिए अल्पाहार और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 15 अगस्त को मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर जिले में ड्राई डे लागू रहेगा तथा मांस-मछली की दुकानों और कसाईखानों को बंद रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

और पढ़ें