स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

गोड्डा में राष्ट्रीय एकता पर्व पर कला उत्सव, सात केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोड्डा में राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 के तहत क्लस्टर स्तरीय कला उत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोड्डा, जामताड़ा, मधुपुर, सिंघारसी, गिरिडीह, दुमका और साहिबगंज के सात केंद्रीय विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक, रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान समूह एवं एकल गायन, समूह एवं एकल नृत्य, नाटक, चित्रकला, हस्तकला और प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और लोक परंपराओं से भी परिचित कराया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विविधता में एकता का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रस्तुति और विषय की समझ के आधार पर किया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

और पढ़ें