स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बांटे जा रहे शीतल वाटर पाउच, पेयजल व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष फोकस

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र और प्रमुख मार्गों पर शीतल वाटर पाउच वितरण अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर श्रद्धालुओं को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

श्रावणी मेला में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी और लंबी यात्रा के दौरान राहत मिले, इसके लिए सुरक्षा बल के जवान, प्रतिनियुक्त कर्मी और स्वयंसेवक सेवा भाव से लगातार वाटर पाउच वितरित कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि जलार्पण के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को पेयजल की कमी का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीड़ और उमस भरे मौसम में समय पर शीतल पेयजल मिलने से काफी राहत मिल रही है। इससे यात्रा अधिक सहज और सुविधाजनक बन रही है।

जिला प्रशासन ने बताया कि पेयजल वितरण के साथ-साथ मेला क्षेत्र में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और संतोषजनक वातावरण में बाबा बासुकीनाथ के दर्शन और जलार्पण का लाभ प्राप्त कर सके।

और पढ़ें