स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

उपायुक्त के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

गोड्डा जिला प्रशासन ने उपायुक्त लोकेश मिश्रा के नाम और प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है और ऐसे फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी फर्जी फेसबुक आईडी, अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या मोबाइल नंबर से पैसे मांगने, किसी प्रकार का प्रलोभन देने अथवा संदिग्ध संदेश भेजने की कोशिश की जाती है तो लोग तुरंत सतर्क हो जाएं। ऐसे अकाउंट को ब्लॉक करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या निजी जानकारी साझा करने से बचें।

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट की सत्यता की पुष्टि किए बिना उस पर भरोसा न करें। यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ हो या साइबर ठगी के कारण आर्थिक नुकसान हुआ हो तो इसकी शिकायत तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या निकटतम पुलिस थाने में दर्ज कराएं।

 

जिला प्रशासन ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय है। नागरिक किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

और पढ़ें