स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

AI की नजर से बासुकीनाथ मेला, रियल टाइम मॉनिटरिंग से संभाली जा रही श्रद्धालुओं की भीड़

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम जलार्पण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेला क्षेत्र में लगे कैमरों के जरिए AI आधारित रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे रूट लाइन में श्रद्धालुओं की भीड़, घनत्व और आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

कंट्रोल रूम में लगे स्क्रीन पर AI तकनीक के माध्यम से रूट लाइन के अलग-अलग हिस्सों में भीड़ की स्थिति दिखाई देती है। भीड़ के स्तर को पांच रंगों के जरिए दर्शाया जाता है। व्हाइट का मतलब कोई डिटेक्शन नहीं, ग्रीन कम घनत्व वाली भीड़ और सामान्य मूवमेंट, येलो मध्यम भीड़, ऑरेंज अधिक घनत्व वाली भीड़ के बावजूद जारी मूवमेंट तथा रेड अत्यधिक घनत्व वाली भीड़ को दर्शाता है, जहां लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही होती है।

 

AI से मिलने वाली रियल टाइम जानकारी के आधार पर मौके पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हैं। किसी क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने पर तुरंत प्रबंधन किया जाता है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे।

 

इस तकनीक का उद्देश्य केवल भीड़ पर नजर रखना नहीं, बल्कि स्थिति को पहले से समझकर समय रहते निर्णय लेना भी है। इससे संभावित अव्यवस्था को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिल रही है।

 

तकनीक, प्रशासनिक तत्परता और सुरक्षा व्यवस्था के समन्वय से बासुकीनाथ धाम में मेला प्रबंधन को और प्रभावी बनाया जा रहा है।

और पढ़ें