दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

जामताड़ा में जल्द शुरू होगी डिजिटल लाइब्रेरी, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा : विद्यार्थियों और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने अग्निशामक कार्यालय के समीप स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी की तैयारियों और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीटिंग अरेंजमेंट, कंप्यूटर सेट, इंटरनेट कनेक्शन, लाइब्रेरी मैनुअल और उपलब्ध पुस्तकों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अड़चनों को जल्द दूर कर डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने लाइब्रेरी परिसर के पीछे उपलब्ध स्थान को स्टडी जोन के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसे जल्द शुरू किया जाएगा। यहां विद्यार्थी ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन अध्ययन भी कर सकेंगे। ई-बुक्स सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूती देना है। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें