चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश

आसनचुआ पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा, 22 अगस्त। जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण और नियमित अनुश्रवण को लेकर शनिवार को करमाटांड़ प्रखंड की आसनचुआ पंचायत में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया। उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा के नेतृत्व में टीम ने आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालय, पीडीएस दुकान, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा आम लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

टीम ने स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने, कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा नियमित रूप से योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर कमियों को दूर करना और विकास कार्यों को गति देना रहा।

और पढ़ें