विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

लाइकापुर मोड़ से गायपाथर बदहाल सड़क का जल्द हो निर्माण:पूर्व जिप सदस्य सुभद्रा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

निजाम खान

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड अंतर्गत लाइकापुर मोड़ से गायपाथर तक लगभग 2 किलोमीटर मुख्य मार्ग बदहाल अवस्था में है।आपको बता दे निजामांधारा गांव से लेकर आगे जोरिया तक पीसीसी पथ का निर्माण हुआ है ।लेकिन लाइकापुर मोड़ से निजामानधारा और निजामांधारा जोड़िया से गायपाथर दोनों छोर लगभग 1-1 किमी तक यानी लगभग 2 किलोमीटर मुख्य मार्ग का निर्माण नहीं होने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा बागडेहरी मंडल अध्यक्ष सुभद्रा बावरी ने कहा कि इसी सड़क से छात्र प्लस टू विद्यालय बागडेहरी पढ़ाई करने के लिए जाते हैं इसके अलावा बैंक , थाना, हटिया के लिए बागडेहरी इसी रास्ता से लोग आवागमन करते है। निजमांधारा के लोग प्रखंड मुख्यालय कुंडहित इसी रास्ते जाते है।सड़क बदहाल रहने के कारण राहगिरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।रास्ता कीचड़युक्त हो जाने के कारण खासकर बरसात के दिनों में राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है ।सुभद्रा बावरी ने मांग किया है कि इस पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए ।ताकि लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना न करना पड़े।कहा कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ो की संख्या में राहगीरों का वागमन होता है। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में छोटी बड़ी वाहनों का भी परिचालन होता है।कहा इसी सड़क से लोग हॉस्पिटल भी जाते है।

और पढ़ें