कुंलडंगाल में झामुमो का संगठन विस्तार, भाजपा समेत अन्य दलों के कार्यकर्ता शामिल
नाला। नाला विधानसभा क्षेत्र के कुंलडंगाल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नाला विधायक एवं झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की उपस्थिति में भाजपा समेत अन्य दलों से जुड़े कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।उक्त बातों की जानकारी झामुमो नेता सेख मुरसलीम ,सानंद ने दिया।
झामुमो में शामिल होने वालों में अजीत कुमार पाल, झूलन झा, दुलाल पाल, राजन मंडल, जय कर, जय पाल, नाडु पाल, संजय दास, मंटु पाल, अजय दास और स्वपन कर समेत अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने झामुमो के साथ जुड़कर संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की गतिविधियों को क्षेत्र में और सक्रिय बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई।
झामुमो नेताओं ने नए सदस्यों के पार्टी में शामिल होने को संगठन के विस्तार से जोड़ते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।








