विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार के प्रति जताया संवेदना चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर

जामताड़ा में स्वास्थ्य भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में स्वास्थ्य भवनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा

 

जामताड़ा समाहरणालय सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में 15वें वित्त आयोग, पीएम-एबीएचआईएम एवं एनएचएम के तहत निर्माणाधीन स्वास्थ्य भवनों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही स्वीकृत नए स्वास्थ्य भवनों के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

 

बैठक के दौरान जिले में नौ स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में स्वास्थ्य भवनों के निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने तथा स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को भूमि संबंधी मामलों का आवश्यक समन्वय के साथ निष्पादन करने को कहा गया।

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एसके मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

और पढ़ें