दुर्गा पूजा को लेकर जामताड़ा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 160 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विधवा महिलाओं को लगभग 7 महीने से नहीं मिली पेंशन राशि, दुर्गा पूजा से पहले बढ़ी चिंता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद

जामताड़ा में फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में प्राथमिकी, वीएलई समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में प्राथमिकी, वीएलई समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

 

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति की सुनवाई के दौरान नारायणपुर अंचल में तीन फर्जी जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी की ओर से संबंधित वीएलई हसन शेख एवं शमीम शेख के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नारायणपुर थाना में कांड संख्या 169/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार, सिद्दीक मियां, मजीदन बीवी और शमीम शेख द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों के सत्यापन के दौरान प्रथम दृष्टया इन्हें फर्जी पाया गया। इस संबंध में अंचल कार्यालय की ओर से नोटिस जारी कर संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। दो आवेदकों ने लिखित रूप से बताया कि उनके आवेदन पर हसन शेख ने प्रमाण पत्र बनाकर उपलब्ध कराया था, जबकि शमीम शेख ने अपना पक्ष नहीं रखा।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रज्ञा केंद्र संचालकों को भी चेतावनी दी गई है कि फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आने पर लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने मतदाताओं से केवल वैध एवं प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की है।

और पढ़ें