स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक, स्वयं सहायता समूहों के चयन को लेकर दिए निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा के 8 छात्रावासों में मिलेगी मुफ्त भोजन और आवासन की सुविधा, संस्था चयन की प्रक्रिया शुरू

 

उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक, स्वयं सहायता समूहों के चयन को लेकर दिए निर्देश

 

जामताड़ा: जिले में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक छात्रावासों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर पोषण और आवासन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें झारखंड अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक छात्रावास पोषण योजना, 2024 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

 

बैठक में बताया गया कि आईटीडीए द्वारा संचालित जिले के चिन्हित आठ छात्रावासों में विद्यार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत छात्रावासों के संचालन और प्रबंधन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों का चयन किया जाएगा।

 

उपायुक्त ने इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए इच्छा की अभिव्यक्ति प्रकाशित करने और चयन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक निर्देश दिए।

 

योजना के तहत छात्रावासों में नामांकित विद्यार्थियों को निर्धारित मेनू के अनुसार निःशुल्क भोजन और आवासन की सुविधा मिलेगी। चयनित संस्था द्वारा सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और मुख्य संचालक सहित आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। छात्रावासों का संचालन जिला स्तर पर कल्याण विभाग की देखरेख में होगा।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज और जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेंब्रम उपस्थित रहे।

और पढ़ें