स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

कुंडहित में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कुंडहित में प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

निजाम खान

 

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग-सह-मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इसमें शिक्षा, बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों ने भाग लिया।

 

बैठक में विद्यालयों में छात्र उपस्थिति, एसएमएस रिपोर्ट, मध्याह्न भोजन के लिए चावल एवं राशि की उपलब्धता, विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण तथा बच्चों के बीच एल्बेंडाजोल और आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियों के वितरण की समीक्षा की गई।

 

छात्र उपस्थिति नियमित बनाए रखने और विद्यालयों से समय पर एसएमएस रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया। मध्याह्न भोजन के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा विद्यालयों में शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बच्चों को निर्धारित समय पर दवाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

 

बैठक के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मध्याह्न भोजन के संचालन में किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया।

 

मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ), चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी डाॅक्टर उजाला मुर्मू, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।बीईईओ मिलन कुमार घोष ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन किया।

और पढ़ें