स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो फतेहपुर प्रखंड कार्यालय में शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि जामताड़ा में बाल संरक्षण इकाई के रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, बाल विवाह रोकने पर जोर जामताड़ा में चार विद्यालय बनेंगे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, आयुष्मान कार्ड में तेजी लाने का निर्देश चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के त्वरित कार्रवाई से पंचायत भवन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के सामान बरामद दुर्गा पूजा को लेकर चार थाना क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च,मैदान पर स्वयं उतरे पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह राजा कोलियरी में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हुए शामिल

बंजर जमीन पर मेहनत का चमत्कार: जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती बने जिले के सर्वश्रेष्ठ किसान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

बंजर जमीन पर मेहनत का चमत्कार: जामताड़ा के किसान अरिंदम चक्रवर्ती बने जिले के सर्वश्रेष्ठ किसान

निजाम खान

जामताड़ा। मेहनत, नवाचार और दृढ़ संकल्प के बल पर असंभव को संभव बनाने वाले कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव निवासी प्रगतिशील किसान अरिंदम चक्रवर्ती उर्फ लालटू चक्रवर्ती को झारखंड सरकार ने जिले के सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में सम्मानित किया है। रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेला में उन्हें प्रमाण-पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने बताया कि अरिंदम चक्रवर्ती के उत्कृष्ट कृषि कार्यों और नवाचारों को देखते हुए बीते वर्ष जीवी आत्मा की बैठक में उनका चयन सर्वश्रेष्ठ किसान के रूप में किया गया था। इसी आधार पर उनका नाम राज्य स्तर पर भेजा गया, जहां उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले से केवल एक किसान का चयन किया गया है।

कुंडहित के बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने कहा अरिंदम चक्रवर्ती की पहचान एक ऐसे किसान के रूप में है, जिन्होंने बलुई और बंजर मानी जाने वाली जमीन को भी अपनी मेहनत से उपजाऊ बना दिया। उन्होंने पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए कई दुर्लभ और विदेशी फलों की खेती में सफलता हासिल की है। विशेष रूप से जापान के चर्चित और महंगे मियाजाकी आम की खेती कर उन्होंने जिले को नई पहचान दिलाई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि इच्छाशक्ति, मेहनत और नवाचार से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। अरिंदम चक्रवर्ती आज जिले के किसानों के लिए प्रेरणा और नई सोच के प्रतीक बन चुके हैं।मौके पर कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज भी मौजूद थे।

और पढ़ें