एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ-बीएलए की बैठक

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगी बीएलओ-बीएलए की बैठक

 

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई।

 

उपायुक्त ने बताया कि 4 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक के साथ चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रपत्र-2 में जारी नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची प्रकाशित कर उपस्थित सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाई जाएगी।

 

बैठक में बीएलए-2 और आम नागरिकों से संबंधित मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, सुझाव एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं हो।

 

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने बीएलए-2 की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पात्र नागरिकों को प्रपत्र-6 एवं घोषणा पत्र जमा करने के लिए जागरूक करने की अपील की।

 

मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें