कीचड़मय रास्तों से ग्रामीण परेशान, पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने उठाया सड़क का मुद्दा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

कीचड़मय रास्तों से ग्रामीण परेशान, पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने उठाया सड़क का मुद्दा

जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के अमलदाही पंचायत अंतर्गत मोंगराडीह, दालाबाड़ एवं श्रीमतडीह गांव जाने वाली सड़क की हालत जर्जर बनी हुई है। सड़क पर कीचड़ जमा रहने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।

इस समस्या को लेकर भाजपा के नाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी माधव चंद्र महतो ने नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र में वास्तव में सड़क निर्माण का काम हुआ है, तो मोंगराडीह, दालाबाड़ और श्रीमतडीह के ग्रामीण आज भी कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को क्यों मजबूर हैं? केवल घोषणाओं और दावों से विकास नहीं होता, बल्कि इसका असर धरातल पर दिखना चाहिए।

महतो ने संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की कि तीनों गांवों की सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से निजात मिल सके।

और पढ़ें