अबुआ नेटवर्क टीवी पर कॉलेज का विज्ञापन देखकर 25,200 रुपये जमा करने की इच्छा जताई, प्राचार्य को सौंपा आवेदन
निजाम खान। अबुआ नेटवर्क टीवी
जामताड़ा: जिले के कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद इंटर महाविद्यालय में अबुआ नेटवर्क टीवी पर प्रसारित विज्ञापन से प्रेरित होकर एक व्यक्ति ने कॉलेज के खाते में 25,200 रुपये जमा करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में रवींद्र नाथ मंडल ने महाविद्यालय के प्राचार्य श्यामली फौजदार को लिखित आवेदन सौंपा है।
आवेदन के अनुसार, रवींद्र नाथ मंडल जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत नगरी पंचायत के खुड़ीयाम गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 30 सितंबर 2026 को अबुवा नेटवर्क टीवी पर महाविद्यालय का विज्ञापन प्रसारित किया गया था। विज्ञापन से प्रेरित होकर उन्होंने महाविद्यालय के खाते में 25,200 रुपये जमा करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए उन्होंने अपने आवेदन में बैंक खाते का विवरण देते हुए उक्त राशि जमा करने की इच्छा जताई है। आवेदन में उन्होंने प्राचार्य से राशि जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।









