रांची में पीए-पीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभाध्यक्ष से किया मुलाकात, संगठन के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

रांची में पीए-पीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभाध्यक्ष से किया मुलाकात, संगठन के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

रांची: रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आज पीए-पीएस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के गठन, उद्देश्यों एवं अब तक किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के निजी सहायकों (पीए) एवं आप्त सचिवों (पीएस) को एक साझा मंच पर संगठित करने की पहल पर चर्चा हुई। इस अवसर पर विधायक जीवन से जुड़े अपने अनुभव भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ साझा किए गए।

मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि जनप्रतिनिधियों के निजी सहायकों एवं आप्त सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में उनके हितों, आपसी समन्वय और पेशेवर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक साझा संगठन का गठन सराहनीय कदम है।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से एसोसिएशन की गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस पहल की सराहना करते हुए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस मुलाकात को निजी सहायकों एवं आप्त सचिवों के बीच एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें