जामताड़ा में चौकीदार नियुक्ति के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में चौकीदार नियुक्ति के सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर से

जामताड़ा: जिले में चौकीदार सीधी नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 नवंबर 2026 से शुरू होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने अंचलवार सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्यापन का कार्य समाहरणालय, जामताड़ा में संपन्न होगा।

 

इस नियुक्ति प्रक्रिया के तहत कुल 242 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए सभी सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, जाति, आवासीय एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार सत्यापन की तिथि निर्धारित की गई है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जामताड़ा अंचल के अभ्यर्थियों का सत्यापन 18 से 20 नवंबर, नारायणपुर अंचल का 21 एवं 23 नवंबर, करमाटांड़ का 25 नवंबर तथा नाला अंचल का 26 से 28 नवंबर तक होगा। वहीं, कुंडहित अंचल का 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर और फतेहपुर अंचल का 2 दिसंबर को सत्यापन किया जाएगा।

 

सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवंटित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे समाहरणालय में अपने आवेदन के समय जमा किए गए सभी कागजातों एवं प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों। विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट Jamtara.nic.in पर उपलब्ध है।

और पढ़ें