जामताड़ा में रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन, 69 शॉर्टलिस्ट

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन, 69 शॉर्टलिस्ट

 

जामताड़ा: जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जामताड़ा परिसर में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से आयोजित इस मेले का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी एवं अन्य अतिथियों ने किया।

 

मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और अहर्ता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने युवाओं से झार नियोजन पोर्टल पर अपना निबंधन कराने की अपील की, ताकि उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसरों का लाभ मिल सके।

 

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें शिवम कॉर्पोरेट लिमिटेड चेन्नई, बजाज लाइफ इंश्योरेंस जामताड़ा, केके एंटरप्राइजेज, एबी इंडिया आदित्यपुर और रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड कोलकाता सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।

 

इस दौरान करीब 55 युवाओं का ऑन द स्पॉट चयन किया गया, जबकि 69 युवाओं को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।

 

मौके पर आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी, जय प्रकाश सिन्हा, यूएनडीपी के प्रवीण प्रकाश, विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़ें