बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास कुंडहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में मतदाता सूची सत्यापन अभियान, एक सप्ताह में दस्तावेज जमा करने की अपील

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर को विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1 बजे तक संचालित होगा।

 

इस दौरान फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #DownloadECINet हैशटैग के साथ लोगों को जागरूक किया जाएगा। खासकर युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को ECINet App डाउनलोड करने और मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे पात्र भारतीय नागरिक, जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे 15 नवंबर 2026 तक प्रपत्र-6 (Form-6) के साथ निर्धारित घोषणा पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों एवं निदेशकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सभी पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई है।

और पढ़ें