बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
बागडेहरी। बागडेहरी थाना क्षेत्र के बड़ा आकना निवासी एवं बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।
बताया जाता है कि दिवंगत पूर्ण चंद्र बागती झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता नारू बागती के चाचा थे। उनके निधन से परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
इस दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।







