दिसंबर से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति, केंद्रों के चयन में किसानों की सुविधा पर जोर जामताड़ा में 94,399 जाति-आवासीय प्रमाण पत्र लंबित, एक सप्ताह में निष्पादन का निर्देश जामताड़ा में नशे के हॉटस्पॉट होंगे चिह्नित, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर होगी सख्ती सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की पहल, हिट एंड रन के लंबित मामलों का एक माह में होगा निपटारा जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, मरम्मती कार्यों में बरती जाएगी सतर्कता अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई हेतु दिये गये निर्देश; शिथिलता बरतने पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से होंगे जिम्मेवार

विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक : रबीन्द्र नाथ महतो

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक : रबीन्द्र नाथ महतो

 

रिपोर्ट:निजाम खान

 

रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने विजयादशमी के अवसर पर राज्य के समस्त लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आदर्शों की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह हमें याद दिलाता है कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य, धर्म और न्याय की ही होती है। यह पर्व समाज में सद्भाव, आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है।

 

उन्होंने कहा कि विजयादशमी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक बेहतर समाज और सशक्त राज्य के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। यह पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सौहार्द के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की कि विजयादशमी का पावन अवसर झारखंड के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी लोगों के सुखद, शांतिपूर्ण और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें