दिसंबर से शुरू होगी धान अधिप्राप्ति, केंद्रों के चयन में किसानों की सुविधा पर जोर जामताड़ा में 94,399 जाति-आवासीय प्रमाण पत्र लंबित, एक सप्ताह में निष्पादन का निर्देश जामताड़ा में नशे के हॉटस्पॉट होंगे चिह्नित, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर होगी सख्ती सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की पहल, हिट एंड रन के लंबित मामलों का एक माह में होगा निपटारा जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, मरम्मती कार्यों में बरती जाएगी सतर्कता अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई हेतु दिये गये निर्देश; शिथिलता बरतने पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से होंगे जिम्मेवार

जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, मरम्मती कार्यों में बरती जाएगी सतर्कता

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, मरम्मती कार्यों में बरती जाएगी सतर्कता

 

जामताड़ा: समाहरणालय स्थित सभागार में गुरुवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं तथा परिसर में चल रहे मरम्मती एवं जीर्णोद्धार कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

बैठक में कारा परिसर की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी मरम्मती एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप सावधानीपूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कारा के लिए फायर एवं सिक्योरिटी प्लान तैयार करने, नियमित अंतराल पर सुरक्षा ऑडिट कराने तथा मॉक ड्रिल और अलार्म परेड आयोजित करने पर जोर दिया गया।

 

कारा में लगे सीसीटीवी कैमरे, जैमर, सायरन, ड्रैगन लाइट, वॉकी-टॉकी और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खराब उपकरणों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मती अथवा बदलाव करने को कहा गया।

 

बंदियों को जेल मैनुअल के अनुरूप भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। कारा में प्रवेश करने वालों की सघन तलाशी, सीसीटीवी की नियमित निगरानी तथा मुलाकातियों द्वारा भेजी जाने वाली सामग्री की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

बैठक में कारा अधीक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नीलम कुजूर सहित संबंधित अधिकारी एवं कारा कर्मी उपस्थित रहे।

और पढ़ें