दिवंगत कांग्रेस नेता गणेश चंद्र मित्र के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, परिजनों को बंधाया ढांढस बागडेहरी थाना के पूर्व चौकीदार पूर्ण चंद्र बागती का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की पांचवीं बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश सड़क सुरक्षा को लेकर शहरडाल स्कूल में जागरूकता अभियान, 250 विद्यार्थियों ने ली शपथ मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने को लेकर 5 नवंबर को चलेगा विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी नई सौगात, 4.6 किलोमीटर सड़क का विधानसभाध्यक्ष और दुमका सांसद करेंगे शिलान्यास

जामताड़ा में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

खबर सुनने के लिए यहां पर दबाए

जामताड़ा में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

 

जामताड़ा: जिले में राजस्व कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर मंगलवार को अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में सभी अंचल निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजस्व संग्रह, दाखिल-खारिज, उत्तराधिकार, भूमि बंटवारा, सीमांकन, सरकारी भूमि और ई-राजस्व न्यायालय से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

 

अपर समाहर्ता ने अक्टूबर माह में राजस्व एवं भू-लगान संग्रह के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक लगभग 50 प्रतिशत उपलब्धि पर असंतोष जताते हुए सभी अंचलों को संग्रह में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने दाखिल-खारिज, उत्तराधिकार और भूमि सीमांकन से संबंधित लंबित आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि उचित कारण और नियमानुसार आधार के बिना किसी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए। पूर्व में अस्वीकृत आवेदनों की सूची तैयार कर प्रत्येक मामले में अस्वीकृति का स्पष्ट कारण दर्ज करने को भी कहा गया।

 

बैठक में ई-राजस्व न्यायालय के लंबित वादों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने, सरकारी भूमि से संबंधित कार्यों में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने तथा परिशोधन के लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने पर जोर दिया गया।

 

अपर समाहर्ता ने सभी अंचलों को रजिस्टर-II अद्यतन रखने और राजस्व संबंधी सेवाओं में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर राजस्व सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए।

और पढ़ें